अनिल कपूर की फिल्म करेगी 100 करोड़ की कमाई? ‘

मनोरंजन

क्या अगले 14 महीनों में अनिल कपूर की कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का आँकड़ा पार करेगी? ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ के आगामी एपिसोड में गुजरात के रहने वाले साइकिक ज्योतिषी भागेश रणपुरा ऐसी ही भविष्यवाणी करते नज़र आएँगे। भागेश रणपुरा बताते हैं कि अगले 14 महीनों में अनिल की कोई फिल्म 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई करेगी। इसके बाद वे अभिनेता के पिछले जन्म को लेकर दावा करते हुए कहते हैं, “मैंने आपका पिछला जन्म देखा था। आपका जन्म ओडिशा में एक किसान के घर हुआ था। आप शिव जी की साधना करते थे और खूब दान भी देते थे। उन्हीं आशीर्वादों की बदौलत आप इतने बड़े स्टार बने हैं।”