द पार्क में 29 नवंबर तक मिलेगा पंजाबी व्यंजनों का स्वाद

इंदौर

‘फ्लेवर ऑफ पंजाब’ में पारंपरिक पंजाबी पकवानों के साथ लाइव कुकिंग काउंटर होंगे खास आकर्षण ::
इंदौर । पंजाबी खानपान के शौकीनों के लिए द पार्क इंदौर के एपिसेंटर में ‘फ्लेवर ऑफ पंजाब’ फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। 29 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में प्रतिदिन शाम 7 से रात 11:30 बजे तक मेहमान पंजाब के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। मेन्यू में तंदूरी पकवानों के साथ धीमी आंच पर तैयार होने वाली पारंपरिक ग्रेवी, चाट और मिठाइयां शामिल हैं।
फेस्टिवल में पंजाबी पनीर टिक्का, मलाई पनीर टिक्का, चपली कबाब और अमृतसरी फिश जैसे स्टार्टर परोसे जा रहे हैं। मुख्य व्यंजनों में दाल मखनी, दाल अमृतसरी, पनीर लबाबदार, सरसों फिश करी, पटियाला चिकन, हाईवे मखनी मुर्ग और धाबा गोश्त शामिल हैं। लाइव फूड काउंटर पर मेहमानों के सामने सरसों का साग-मक्के की रोटी, अमृतसरी कुलचा-छोले, छोले-भटूरे और पनीर टका-टक तैयार किए जाएंगे। चाट काउंटर पर टिक्की, पानीपुरी, भल्ला पापड़ी और शकरकंदी चाट मिलेगी। मिठाइयों में फिरनी, गुड़ का हलवा, जलेबी और रसमलाई शामिल हैं। भोजन के साथ लस्सी, छाछ और पारंपरिक रायते भी परोसे जाएंगे।
द पार्क इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया कि मेन्यू में पंजाब के क्षेत्रीय व्यंजनों और पारंपरिक पाक विधियों को शामिल किया गया है। तंदूर में तैयार होने वाले पकवानों से लेकर धीमी आंच पर पकाई जाने वाली दाल और ग्रेवी तक, हर व्यंजन की अपनी विशेषता है।
होटल के जनरल मैनेजर अमित भाटिया ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य इंदौर के लोगों को पंजाब की पारंपरिक खानपान संस्कृति और जायकों से परिचित कराना है। वहीं, एफ एंड बी डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की पाक परंपराओं को मेहमानों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।