सन्मति हा.सै. स्कूल में 10 लाख की लागत से शूटिंग रेंज का शुभारंभ –

FEATURED इंदौर

इन्दौर (ईएमएस)। नवलखा स्थित सन्मति हा. सै. स्कूल परिसर में 10 लाख रू. की लागत से करीब 2700 वर्गफीट में निर्मित शूटिंग रेंज एवं जिम्नास्टिक हॉल का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक अजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील शाह एवं प्राचार्य श्रीमती पिंकी जोशी ने इस अवसर पर बताया कि इस शूटिंग रेंज एवं जिम्नास्टिक हॉल के बनने से संस्था में पढ़ने वाले सभी आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को उनकी खेल गतिविधियों में प्रोत्साहन मिल सकेगा तथा अधिकाधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। विद्यालय प्रबंधन भविष्य में भी छात्रों के बहुआयामी व्यक्तित्व विकास की दिशा में प्रयत्नशील रहेगा। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक पाटनी सहित अनेक गणमान्य बंधु भी उपस्थित थे। अंत में उप प्राचार्य श्रीमती अदिति अरोरा ने आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *