बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल टली

इंदौर मध्य प्रदेश

इंदौर, ३ दिसंबर (ईएमएस)। अपनी मांगों को लेकर बीएसएनएल कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक बार फिर टल गई है। दरअसल ऑन यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल प्रतिनिधिमंडल और वेंâद्रीय दूरसंचार मंत्रालय के बीच हुई बैठक में कुछ मांगों पर सहमति दी गई है तो कुछ मांगों को लेकर ७ दिन का समय मांगा गया है। इसके चलते शुरू हो रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। ऑन यूनियन एंड एसो. ऑफ बीएसएनएल के चेयरमेन प्रेम तिवारी ने बताया कि दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा दिल्ली से बाहर हैं। इसलिए बैठक मंत्रालय सचिव के साथ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *