कब्रिस्तान की जमीन पर कर लिया कब्जा : केस दर्ज 

इंदौर मध्य प्रदेश

इंदौर, ७ दिसंबर (ईएमएस)। खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम तेलियाखेड़ी में कब्रिस्तान की जमीन पर ही कब्जा जमाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले थोड़े हिस्से पर कब्जा जमाया और जब कोई विरोध नहीं हुआ तो कब्रिस्तान की जमीन ही अपने अधीन कर ली।
पुलिस के अनुसार जुनैद पिता कामिल मोहम्मद निवासी चंदन नगर की शिकायत पर रामसिंह पिता रामस्वरूपसिंह निवासी शाहदा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शिकायत में पता चला है कि सर्वे नंबर ४६५-१ की .०७४ हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोपी ने पहले दो बीघा के लगभग जमीन की रजिस्ट्री कर कब्जा कर लिया था। इसके बाद उसने बची हुई जमीन पर भी कब्जा कर लिया। कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा करने के बाद उसने वहां पर अंतिम संस्कार करने भी रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद शिकायत हुई और जांच के बाद केस दर्ज किया गया।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *