ट्रैक्टर के पलटने से दो लोगों की मौत

FEATURED

पूर्णिया 09 दिसंबर (वार्ता) बिहार में पूर्णिया जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के निवरिघाट मोड़ पर आज ट्रैक्टर के पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ट्रैक्टर पर सवार दो लोग जा रहे थे तभी निवरिघाट मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में रंगपुरा उत्तर पंचायत के पकड़िया गांव निवासी शंभू यादव (40) और बसहाडीह गांव निवासी रंजीत ऋषि (35) की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
सं प्रेम
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *