(नई दिल्ली) मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में बसपा का कांग्रेस को समर्थन – कमलनाथ बनेगें मुख्यमंत्री

ताज़ा खबर

नई दिल्ली (ईएमएस)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपना समर्थन कांग्रेश को दे दिया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बसपा के विधायक कांग्रेस को समर्थन देंगे। वहीं राजस्थान में यदि कांग्रेस समर्थन के लिए कहेगी तो हम वहां पर भी कांग्रेस पार्टी को समर्थन देंगे। मायावती ने कहा हमने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद हम भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।
कांग्रेस को 120 विधायकों का समर्थन
मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 114 सीटों पर विजय श्री प्राप्त हुई है। सपा ने समर्थन दे दिया है। उनकी 2 सीटों को मिलाकर 116 सीटें हो गई हैं। वहीं सपा की एक और निर्दलीय तीन विधायक जो बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े थे। उनका समर्थन भी कांग्रेश को मिल गया है। इस तरह कांग्रेश 120 सीटों के बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
एसजे/डेविड/12दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *