1942 में आज ही के दिन जापान ने कोलकाता पर गिराए थे बम

Uncategorized

कोलकाता, 20 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में आज ही के दिन जापानी वायु सेना के कोलकाता पर बम गिराने की घटना स्मरण किया।
सुश्री बनर्जी ने कहा, “आज ही के दिन 1942 में, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी वायु सेना ने कोलकाता पर बमबारी की थी।”
उन्होंने कहा, “दो विश्व युद्धों के दौरान हुई विशाल क्षति आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सबक है। शांति से ही समृद्धि है।”
गौरतलब है कि जापानी वायु सेना ने 20 दिसंबर 1942 कोलकाता में बमबारी की, इसकी ढांचागत संरचना एवं मानव जीवन को क्षति पहुंचाई।
रमेश.श्रवण
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *