पुनः चित्रांश क्लब अध्यक्ष बने रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’

Uncategorized

बस्ती,(ईएमएस) । सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब की बैठक शुक्रवार को क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त की अध्यक्षता में द सीएमएस स्कूल के हाल में सम्पन्न हुई। बैठक में क्लब के गतिविधियों की समीक्षा के साथ ही नये सत्र के पदाधिकारियों की घोषणा की गया।
क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वच्छता अभियान, कुंआनो आरती के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर जन जागरण, रचनात्मक गतिविधियों में सहयोग का क्रम और मजबूत हुआ है। इसे देखते हुये सर्व सम्मत से पुनः रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ को 2019 के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ ने निर्णय का स्वागत करते हुये कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर शपथ ग्रहण कराया जायेगा।
बैठक में क्लब के सन्तोष सिंह, अनूप खरे, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू’ सत्येन्द्र श्रीवास्तव, पंकज गोस्वामी, दुर्गेश श्रीवास्तव, मो. इस्माइल, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, रणदीप माथुर, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, मो. अफजल, अतुल चित्रगुप्त के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *