अगस्ता वेस्टलैंड मामले के दलाल मिशेल ने मांगी अलग सेल में रहने की इजाजत

मध्य प्रदेश

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर खरीद मामले के दलाल क्रिश्चयन मिशेल ने अपने लिए अलग से सेल की मांग की है। मिशेल ने सीबीआई कोर्ट से अपील की है कि उस फिलहाल जिस सेल में रखा गया है वहां से उस किसी इसतरह की सेल में शिफ्ट किया जाए जहां वह अकेला हो। मिशेल ने कहा है कि उस डर है कि अगर उस अलग से सेल में नहीं रखा गया तो उसका शोषण हो सकता है। बता दें कि मिशेल क्रिश्चयन को अगस्ता वेस्टलैंड डील में दुबई से भारत प्रत्यार्पित करने के बाद कोर्ट ने उस 28 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत मे भेजा है। कोर्ट के इस आदेश के बाद से मिशेल को तिहाड़ जेल में रखा गया है। 54 वर्षीय मिशेल 3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड डील घोटाला मामले का मुख्य आरोपी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क्रिश्चयन मिशेल ने कहा था कि वह नहीं है जानता है कि एफएएम और एपी कौन हैं। टॉप सूत्रों ने बताया कि वे मिशेल से जिस तरह के सहयोग की उम्मीद कर रहे थे, वैसा सहयोग नहीं मिला थी। उसने प्रत्यर्पण के करीब दो सप्ताह बाद भी कुछ खास नहीं बताया है। आपको बता दें कि मिशेल को पिछले दो सप्ताह से सीबीआई गेस्ट हाउस के रूम नंबर 2 में रखा गया है, जो तमाम लक्जरी सुविधाओं से लैस है। 16 दिसंबर को दिल्ली की एक अदालत ने क्रिश्चयन मिशेल की सीबीआई हिरासत चार दिन के लिए और बढ़ा दी। ब्रिटेन के 57 वर्षीय नागरिक मिशेल को विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के सामने पेश किया गया।
जांच एजेंसी ने न्यायाधीश से कहा कि उसका सामना इस मामले के विभिन्न दस्तावेजों से कराना है। जांच एजेंसी ने और पांच दिन के लिए मिशेल की हिरासत मांगी। एजेंसी ने कहा कि आरोपी को पवन हंस इंडिया लिमिटेड के मुंबई स्थित परिसर ले जाना है, ताकि डब्ल्यूजी-30 हेलीकाप्टरों को खरीदने के लिए बातचीत के कथित प्रयास संबंधी उनकी बातों की सत्यता जांची जा सके। याद हो कि 16 दिसंबर को दिल्ली की एक अदालत ने क्रिश्चयन मिशेल की सीबीआई हिरासत चार दिन के लिए और बढ़ा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *