दबगों ने हमला कर दो को किया घायल

Uncategorized

रुद्रपुर। यहां रामपुर रोड स्थित एक इंटरप्राजेज के मालिक और उसके पुत्र पर दबगों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गये। शोर शराबा मचाने पर आस पास के दुकानदार एकत्र होने लगे। तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पीडित की ओर से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक फाजलपुर महरौला क्षेत्र प्रीत विहार कालोनी निवासी लालबचन गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी बस्ती में सांई इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। शुक्रवार को वह व पुत्र दुकान पर बैठा था। तभी कुछ लोग उसकी दुकान पर सामान लेने के लिये पहुंचे। बताया कि उक्त लोग सामान उधार मांग रहे। उसने मना कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने दुकान में घुस कर गाली गलौज करते हुये मारपीट करनी शुरु कर दी। बीच बचाव को पुत्र आया तो उस पर हमला कर दिया। शोर शराबा मचाने पर आस पास के लोग एकत्र होने लगे। इसी बीच उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। हमले में चोटें आयी हैं। बताया कि हमलावर दबंग किस्म के है और यूपी के रहने वाले हैं। हमलावरों में एक को पहचान लिया है। पीडित ने नजदीक अस्पताल में उपचार कराने के बाद कार्रवाई के लिये र पुरा पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
अंकित थपलियाल 22/दिसंबर/2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *