खेत जा रही ४ महिलाओं पर तेंदुआ का हमला, ८ घंटे बाद पकड़ा गया

अलवर । भीम क्षेत्र के पंचायत कालादेह के आमनेर गांव में रविवार अलसुबह एक तेंदुआ गांव में घुस आया। इस दौरान खेत जा रही चार महिलाओं पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी लेकर पहुंचे तो तेंदुआ गांव में बने सरकारी स्कूल में छिप गया। इस दौरान ग्रामीण घायल महिलाओं को नजदीक के स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। इधर सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। साढ़े तीन बजे तेंदुए को शूटर सतनाम ङ्क्षसह ने ट्रेंकुलाइज किया। इसके बाद ङ्क्षपजरे में डालकर उसे राजसमंद वन विभाग ले जाया गया। तेंदुए स्कूल के बरामदे में दुबकर बैठे तेंदुए को आठ घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आया।
जानकारी के अनुसार तेंदुआ सुबह सात बजे जंगल से दौड़ता हुआ आया। जहां आमनेर निवासी नैनूदेवी (३५) प7ी लक्ष्मणलाल सुबह अपने मवेशियों को खाखला लेकर बाड़े में जा रही थी। तभी तेंदुआ ने उनका हाथ जख्मी कर दिया। इसके बाद तेंदुए ने कुछ ही दूरी पर सीता देवी (३६) प7ी मदनङ्क्षसह, राधा देवी (२२) प7ी भूरङ्क्षसह व गांव में स्कूल के पास कृष्णा (१७) पुत्री कैलाशङ्क्षसह परे हमला करके स्कूल में पौने आठ बजे घुस गया। शोर पाकर ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ स्कूल के बरामदे में ओट में छिपकर बैठ गया। पुलिस ने वन विभाग के रेंजर भीमङ्क्षसह यादव आदि को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की। करीब ८ घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ ङ्क्षपजरे में डाल लिया।