पारिवारिक विवाद में विवाहित ने आत्महत्या की

रांची,।पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कुरका गांव में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि महिला का पति के साथ कुछ विवाद हुआ था और पारिवारिक विवाद में महिला ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है।
सिन्हा/2.10/13मई19