घायल बेटे की सर्जरी हुई, हालत गंभीर

नई दिल्ली| बसई दारापुर इलाके में पिता को बचाने के दौरान घायल हुए बेटे की हालात गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बुधवार को एक बार फिर उसकी सर्जरी की है। अभी उसे किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उस पर 24 घंटे नजर रखे हुए है। इससे पहले लगातार स्थिति खराब होने की वजह से मंगलवार को परिजनों ने बेटे को लोकनायक अस्पताल से अपने घर के पास स्थित क्षेत्रपाल नर्सिंग होम भर्ती करवा दिया था। जहां मंगलवार को डॉक्टरों ने उसकी सर्जरी कर उसे आईसीयू में रखा था। डॉक्टरों की मानें तो वारदात के दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से कई बार वार किए थे। इससे उसके शरीर के कई अंधरुनी हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही, खून ज्यादा बह जाने के चलते भी स्थिति में सुधार होने में समय लग रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बुधवार को एक बार फिर उसकी सर्जरी की गई है। अब उसे आईसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सर्जरी के बाद से उसकी स्थिति में सुधार देखा गया है और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में तेजी से उसके स्वास्थ्य में सुधार होगा।