हड्डी  में सैकड़ों असली ट्रांसजेंडर नज़र आएंगे 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी आगामी फिल्म हड्डी में  ट्रांसजेंडर के रूप में नज़र आएंगे  उनके पहले लुक ने  पूरे देश को चौंका दिया। नवाजुद्दीन चुनौतीपूर्ण किरदारों को निभाए जाने के लिए जाने जाते हैं। हड्डी एक ऐसी फिल्म है जिसका उद्देश्य समलैंगिक समुदाय की कठिनाइयों पर प्रकाश डालना है। फिल्म की वास्तविकता को बनाये रखने के लिए निर्माताओं ने  ३०० ट्रांसजेंडर को इस फिल्म का हिस्सा बनाया है। 

डेब्यू प्रोड्यूसर जोड़ी संजय साहा और राधिका नंदा इस महत्वपूर्ण फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। जिन्होंने फिल्म के लिए 300 ट्रांसजेंडर लोगों को खोजने की प्रक्रिया को ‘साहसिक’ बताया। वे कहते हैं, “यह प्रक्रिया  बहुत साहसिक और कठिन थी। उन्हें मनाना ज्यादा मुश्किल नहीं था क्योंकि हम भी उनके जीवन के अनुभवों को सीख रहे थे और उन्हें फिल्म का हिस्सा बना रहे थे। हमें उनसे बहुत सारी चीजें सीखीं, उनका जीवन और दुनिया हमसे बहुत अलग है जो इसमें शामिल है।”