(सोलापुर) पंढरपुर मंदिर ट्रस्ट ने 75 करोड़ रुपए खर्च कर बनाया इको फ्रेंडली भक्त निवास

Uncategorized

सोलापुर(ईएमएस)। देश के प्रमुख देवस्थान पंढरपुर में 75 करोड़ रुपए की लागत से इको फ्रेंडली भक्त निवास तैयार किया गया है। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के श्री विट्ठल रुक्मणी मंदिर कमेटी ट्रस्ट ने इसे तैयार कराया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका उद्घाटन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि 132 कमरे का सर्व सुविधा युक्त भक्त निवास तैयार किया गया है। इसमें 1203 श्रद्धालु के रुकने की व्यवस्था है। यहां पर सिंगल बेडरूम वाले 10 फ्लैट भी तैयार किए गए हैं। इसमें ज्यादा समय तक रुकने वाले भक्त रुक सकेंगे। साढ़े 8 एकड़ में बने भक्त निवास की इमारत तीन मंजिला है। इसको बनाने में 75 करोड़ रुपए की लागत आई है।
इको फ्रेंडली
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परिसर में सोलर पैनल से बिजली पैदा होगी। यहां पर तेरह अलग अलग तरीके के पौधे लगाए गए हैं जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर होंगे। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से इसमें पानी पहुंचाया जाएगा। परिसर से निकलने वाले कूड़े करकट से खाद बनाई जाएगी। ईको फ्रेंडली के सभी मानदंड यहां पर पूरे किए गए हैं।
एसजे/हिदायत/18दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *