(नई दिल्ली) तमिलनाडु और तेलंगाना में एम्स को मंजूरी, केंद्र ने दिया तोहफा

Uncategorized

नई दिल्ली (ईएमएस)। तमिलनाडु और तेलंगाना में एम्स यानि नए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को तमिलनाडु और तेलंगाना में एम्स स्थापित करने के लिए हरी झंडी दे दी है। एक सरकारी बयान में बताया गया है कि 1,264 करोड़ रुपये की लागत से तमिलनाडु के मदुरै में एम्स बनाया जएगा जबकि तेलंगाना में बीबीनगर में एम्स का निर्माण किया जाएगा जिसपर 1,028 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत दोनों नए संस्थानों की स्थापना की जाएगी। सरकारी बयान में कहा गया है कि नए एम्स की स्थापना से न सिर्फ स्वास्थ्य शिक्षा और प्रशिक्षण में बदलाव आएगा, बल्कि क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों की कमी भी पूरी होगी। प्रस्तावित संस्थानों में आपात/ट्रॉमा बेड, आयुष बेड, निजी बेड और आईसीयू स्पेशिलिटी और सुपर स्पेशिलिटी बेड होंगे।
विपिन/ईएमएस/ 18 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *